राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में योग क्रियाएं करते स्वयंसेवी। स्रोत : संस्थान
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत में स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी निकाली। उसके बाद योग क्रियाएं करके दिनचर्या के प्रोजेक्ट कार्य को आरंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना हमीरपुर जिला के समन्वयक एवं स्थानीय स्कूल कार्यक्रम अधिकारी राम लाल ने बताया कि विशेष शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवियों ने प्रोजेक्ट कार्य के रूप में श्रमदान किया। इस दौरान महिला कार्यक्रम अधिकारी अंमृतांजना शर्मा, अरुणा शर्मा भाषा अध्यापिका भी उपस्थित रहीं। संवाद