फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों ने अनुशासन और टीमवर्क की भावना को आत्मसात किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बदारण स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम अधिकारी हरदीप सिंह और उषा की देखरेख में स्वयंसेवियों की ओर से विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने न केवल सफाई के महत्व को समझा, बल्कि अनुशासन और टीमवर्क की भावना को भी आत्मसात किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवियों कहा कि इस शिविर के माध्यम से वह कई महत्वपूर्ण बातें सीख रहे हैं, जो उनके जीवन में आगे चलकर बहुत काम आएंगी। राष्ट्रीय सेवा योजना न केवल समाज सेवा का माध्यम है, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी एक सशक्त मंच है। विशेष संवाद सत्र अजय नंदा प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने स्वयंसेवियों को कॅरियर विकल्पों के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें