धनेटा में खो-खो में विजेता कुठेड़ा की टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन मंगलवार को हो गया। समापन पर समाजसेवी दर्शन सिंह गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के शतरंज मुकाबलों में बड़ा स्कूल प्रथम, धनेटा द्वितीय और बदारन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में कुठेड़ा स्कूल की टीम प्रथम, रैली जजरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
ताइक्वांडो अंडर 40 किलो भार वर्ग में कक्कड़ियार के विनय कुमार ने गोल्ड, टौणी देवी के अनीश कुमार ने सिल्वर, हिम अकादमी हमीरपुर के साहिल चंदेल ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-48 किलो भार वर्ग में टौणी देवी के अभिनीत केशव ने गोल्ड, कक्कड़ियार के अभिषेक कुमार ने सिल्वर, हिम अकादमी के ध्रुव शर्मा और धनेटा के साहिल धीमान ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो अंडर-51 किलो वर्ग में टौणी देवी के रक्षित शर्मा ने गोल्ड, कक्कड़ियार के अखिल कुमार ने सिल्वर, धनेटा स्कूल के दीपक ने कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ी मेहनत से खेले तथा अनुशासन का परिचय दिया है। प्रधानाचार्य और मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।