फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चेक डैम में कार्तिक की मौत को लेकर एसपी हमीरपुर से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जांच में तेजी लाने की मांग उठाई, जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कुछ दिन पूर्व गसोती खड्ड में बने चेक डैम में कार्तिक की मौत के मामले को लेकर परिजनों ने सोमवार को एसपी हमीरपुर से मुलाकात की और मामले में जांच करने की मांग की। परिजनों का कहना है कि मृतक कार्तिक की मौत पानी में डूब कर नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है और पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए। मुख्यमंत्री से भी जांच को लेकर मांग की गई है। मृतक के पिता मेहर सिंह ने एसपी हमीरपुर से मांग की है कि उसके बेटे के डूबने के कारणों की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि कार्तिक पानी में नहीं डूबा है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि कार्तिक को जानबूझकर पानी में धक्का दिया गया है। इस अवसर पर संजय कुमार, महिंदर, मेहर सिंह, ठाकुर, अमर सिंह, मीना कुमारी, आशा देवी, मोनिका शर्मा, नीरज कुमार, अंजू राणा, कौशल्या देवी, पंकज राणा, उर्मिला देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें