फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंजेक्शन लेते दो युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर के तहत सामने आया मामला
विज्ञापन

इंजेक्शन से क्या ले रहे थे, इसकी अभी नहीं हुई पुष्टि

पुलिस ने दोनों युवकों की कर ली है पहचान, दोनों से पूछताछ जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक इंजेक्शन लेते नजर आ रहे हैं। बुधवार को तीन बजे के करीब यह वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। शाम तक दोनों युवकों की पहचान कर ली गई और दोनों से पूछताछ जारी है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक ने हाथ में इंजेक्शन लिया है और वह दूसरे युवक को इंजेक्शन लगा रहा है। इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक बाहर जाता है तथा एक मिनट में ही अंदर आ जाता है। यह इंजेक्शन नशेे का है या किसी अन्य चीज का, पुलिस छानबीन कर रही है। दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। वहीं, यह घटना ग्राम पंचायत बड़सर के पुराने भवन की है। जिले में नशे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चार दिन पूर्व बड़सर में ही नशा मुक्ति केंद्र में संचालक और उसके साथियों ने एक युवक की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। चार दिन बाद भी संचालक और उसके साथी फरार हैं। ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है। दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है तथा छानबीन जारी है। जगह कौन सी है, इसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें