फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मई में वाहन पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

Fri, 08 May 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय परिवहन विभाग हमीरपुर ने मई 2026 के लिए वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार हमीरपुर में वाहन पासिंग 8, 20 और 28 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 8 और 30 मई को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा हमीरपुर आरएलए में ड्राइविंग टेस्ट 28 मई को होगा। इसी तरह नादौन में 13 मई, बड़सर में 25 मई, भोरंज में 30 मई और सुजानपुर में 26 मई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों एक साथ किए जाएंगे। इस संंबंध में आरटीओ राजीव ठाकुर ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें