फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन वर्ष बाद मिलेगा वीना को पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत बल्ह पनसाई गांव की वीना को तीन वर्ष बाद पेयजल कनेक्शन मिलेगा। उपभोक्ता अदालत ने जल शक्ति विभाग को शीघ्र वीना को पेयजल कनेक्शन देने के आदेश कुछ दिन पहले जारी किए थे। इसके बाद विभाग ने कनेक्शन देने के लिए पाइपलाइन बिछा दी है। वीना ने कहा कि कई बार जल शक्ति विभाग के चक्कर काटे। जिला प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या बताई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। तीन वर्ष तक नए मकान में बिजली-पानी का कनेक्शन नहीं मिला। वीना ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व मायके की जमीन में घर बनाया था लेकिन आज तक बिजली-पानी की सुविधा नहीं मिली। कई बार मुख्यमंत्री और प्रशासन को भी अपनी समस्या के बारे में बताया। संबंधित विभागों का कहना है कि जहां से पानी की पाइप जोड़कर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा, वहां पर अधिकतर भूमि निजी है। इसलिए एनओसी लेना अनिवार्य है। इसी वजह से आज तक पेयजल कनेक्शन बिना भूमि मालिकों की एनओसी से नहीं मिला। उसके बाद वीना ने उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया। वहां पर उपभोक्ता अदालत ने वीना को अपना पक्ष रखने का मौका दिया। अदालत ने जल शक्ति विभाग को तुरंत प्रभाव से नल लगाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं बिजली बोर्ड ने अभी उनकी फाइल तैयार नहीं की है। जल शक्ति विभाग उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता नीरज वैद्य ने कहा कि उपभोक्ता अदालत से जारी आदेशों के तहत वीना देवी के घर तक पाइप लाइन बिछा दी है। जल्दी नल लगाकर पेयजल सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें