फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीआरओ समेत विभिन्न विभूतियाें को राजभाषा हिंदी सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजभाषा हिंदी दिवस पर भाषा एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर ने वीरवार को डीआरडीए हाल में जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और एक कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, कवियों, साहित्यकारों तथा अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वर्ष 2022-23 के दौरान हिंदी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को राजभाषा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिकारी वर्ग में जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह को राजभाषा हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यालय अधीक्षक सीमा कुमारी और गृह रक्षा दसवीं वाहिनी के गृह रक्षक संजीव कुमार को भी राजभाषा हिंदी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जसपाल ने कहा कि हिंदी को भारतीय संविधान में विशेष स्थान मिलना, यह इंगित करता है कि भारत में हिंदी भाषा का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि दैनिक व्यवहार में हिंदी के स्थान पर अब कई अन्य भाषाओं के शब्द प्रचलन में आ गए हैं जोकि चिंता का विषय है। जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला ने कहा कि जब उनकी पीढ़ी के लोग सरकारी सेवा में आए थे तो उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों से हिंदी में कार्य करने की प्रेरणा मिली और भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक प्रशासनिक शब्दावली से काफी सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में न्यायालय के मामलों के अलावा अन्य सभी पत्राचार एवं दैनिक कार्य हिंदी में ही किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान कवि दिलीप कुमार ने कुदरत का कहर, होशियार सिंह ने कई लड़ते चले गए, अजीत दीवान ने हिंद हिंदी हमारी जान आदि रचनाएं प्रस्तुत कीं। प्रसिद्ध गजलकार मुनीष तन्हा ने शायराना अंदाज में मंच संचालन करके खूब समां बांधा। हिंदी दिवस पर फल प्रसंस्करण से संबंधित अनीता ठाकुर और वरिष्ठ साहित्यकार दिलीप कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें