फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी स्पर्धा में दुर्गा महिला मंडल विजेता, शिव उपविजेता

विज्ञापन
महिला खेल उत्सव में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से करवाए जा रहे महिला खेल उत्सव का आयोजन अभी तक हमीरपुर विधानसभा की 30 पंचायतों में हो चुका है। इस खेल उत्सव में रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। वीरवार को हमीरपुर विधानसभा की बलोह और पंधेड़ पंचायत में महिला खेल उत्सव करवाया गया। बलोह पंचायत में रस्साकशी प्रतियोगिता में दुर्गा महिला मंडल विजेता रहा, जबकि उपविजेता शिव महिला मंडल रहा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीलमा देवी प्रथम रही, सरला देवी दूसरे स्थान पर, जबकि तीसरे स्थान पर रीना रही।
विज्ञापन

पंधेड़ पंचायत में हुए रस्साकशी मुकाबले में महिला मंडल नारी शक्ति जीवीं विजेता रहा और उपविजेता महिला मंडल जीवीं रहा। म्यूजिकल चेयर में अनु बाला विजेता रही। दूसरे स्थान पर बुद्ध कीर्ति जबकि तीसरे स्थान पर विद्या देवी रही। विजेता महिला मंडल को 15 लीटर का चाय का कंटेनर, उपविजेता महिला मंडल को 10 लीटर का चाय का कंटेनर व भाग लेने वाले महिला मंडलों को चाय की 5-5 लीटर की केतली इनाम के तौर पर प्रदान की जा रही है।
सोसायटी के अध्यक्ष एवं कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि महिला खेल उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिस्पर्धा करवा कर एक मंच प्रदान कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें