फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कलेक्शन सेंटर के बाहर रखे जा रहे यूरिन सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में हैं कैंटीन, बदबू से लोग परेशान
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हो रही परेशानी

यहां पर मरीज व चिकित्सक भी खाते हैं भोजन, बीमारियां फैलने का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर के बाहर यूरिन के सैंपल रखे जा रहे हैं। साथ में ही कैंटीन है। जहां मरीज, प्रशिक्षु चिकित्सक अक्सर खाना खाने बैठते हैं। ऐसे में खुले में रखे यूरिन की बदबू से यहां पर बैठना मुश्किल हो गया है। सैंपल कलेक्शन सेंटर में यूरिन और ब्लड के सैंपल लिए जाते हैं। ब्लड के सैंपल तो अंदर ही जांचे जाते हैं लेकिन यूरिन के सैंपलों को टेस्टिंग के लिए बाहर टेबल पर सजाया जा रहा है। इन पर मक्खियां बैठ रही हैं। यही मक्खियां भोजन पर भी बैठ रही हैं। ऐसे में यहां बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। खाना खाने बैठे मरीजों और तीमारदारों संजय, विजय, आदर्श, विभूती, नेत्रा आदि ने कहा कि यहां पर बैठना मुश्किल हो गया है। बदबू के कारण खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। सैंपल देने के लिए भी परेशानी हो रही है। यूरिन की बदबू आ रही है। इन सैंपलों को कहीं और रखा जाना चाहिए ताकि यहां पर मरीज आसानी से सैंपल दे सकें। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें