फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेवर टाइलें लगवाने को उखाडी सड़क नहीं हो पाई पक्की

विज्ञापन
ग्राम पंचायत अमण के अंतर्गत उखाड़ी गई सड़क किनारे पड़े पत्थर।
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। अम्मण से ठठवाणी सड़क खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों प्रकाश सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ज्ञान चंद, प्रीतम सिंह, पवन कुमार, कश्मीर सिंह आदि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क को पेवर टाइलें लगाने के लिए उखड़ा गया था लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी सड़क पक्की नहीं हो पाई है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह मिट्टी और पत्थरों के ढेर लगे हुए हैं। इसके कारण दोपहिया वाहन चालक स्किड होकर घायल हो रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से संपर्क सड़क को पक्का करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अम्मण के प्रधान शम्मी कुमार ने कहा कि सड़क का सुधार होना अनिवार्य है, लेकिन यह काम लोक निर्माण विभाग का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें