फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के पतन बाजार को जाने वाली सड़क की उखड़ी बजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रोज सैंकड़ों की संख्या में आते हैं वाहन चालक और राहगीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर दो और तीन के बीच गीता भवन के नजदीक पतन बाजार को जाने वाली सड़क से लगातार बजरी उखड़ रही है। इस समस्या को उत्पन्न हुए करीब एक माह बीत चुका है लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यह एक प्रमुख मार्ग है। यहां से हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग बाजार से आते जाते हैं। दूसरी ओर नजदीक ही यहां पर ऐतिहासिक पतन की सीढि़यां और ब्यास नदी भी है। जहां पर लोग घूमने फिरने के लिए अपने निजी वाहनों से आते हैं लेकिन इस अव्यवस्था को देखकर लोग भी स्थानीय प्रशासन को कोसते हुए नजर आते हैं। लोगों राजीव, संजीव, पूजा, मीना आदि ने कहा कि इस स्थल से नजदीक ही एक सरकारी स्कूल भी है। जहां से बच्चे पैदल ही इस मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने घरों को जाते हैं लेकिन सड़क की मरम्मत न होने के कारण कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस बारे में नगर पंचायत के सचिव रमन कुमार ने कहा कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है। इसके कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें