फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर महाविद्यालय में पीटीए कमेटी की बैठक में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शनिवार को पीटीए कमेटी के गठन को लेकर बुलाई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। कॉलेज प्रशासन को हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पीटीए कमेटी के गठन के लिए निर्धारित की गई नई तिथि से वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन मनमानी व राजनीति कर रहा है। शनिवार को कमेटी के गठन के लिए उम्मीदवार तैयार थे, लेकिन सर्वसम्मति न होने के कारण वोटिंग प्रक्रिया को अपनाया जाना था। इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक दबाव के चलते तिथि को स्थगित किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सुजानपुर महाविद्यालय की पुरानी पीटीए कमेटी के प्रधान शशि राणा ने इस पूरे प्रकरण पर एक कांग्रेस नेता पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। पीटीए कमेटी के उपप्रधान प्रकाश सड़ियाल ने भी महाविद्यालय प्रशासन को कोसते हुए कहा कि यह शिक्षा का मंदिर है, यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए। महाविद्यालय प्रशासन राजनीति के दबाव के चलते काम कर रहा है। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष राहुल, मीडिया प्रभारी एवं इकाई सचिव बेबी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने बिना वजह ही तिथि को स्थगित कर दिया। जबकि, शनिवार को आसानी से चुनाव हो सकता था। अब जब हम महाविद्यालय प्रशासन से बात करना चाहते हैं तो वह हमें समय न देकर अपने आप को कमरे में बंद करके बैठ गए हैं, हमसे मिल नहीं रहे हैं। उधर, महाविद्यालय प्रशासन ने मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल एडवाइजरी कमेटी की बैठक रखी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि पीटीए कमेटी का गठन अब अब 24 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजायब सिंह बन्याल ने कहा कि 24 सितंबर को पीटीए कमेटी के गठन के लिए विशेष बैठक रखी गई है। हंगामे के बीच इसे स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया में वही अभिभावक पात्र होंगे जिन्होंने बच्चों के फॉर्म भरते समय अपने नाम उसमें दर्ज किए होंगे। उन्होंने कहा कि वह छात्र संगठन और बच्चों के अभिभावकों से तीन बार मिलने गए थे। इसके बाद ही नई तिथि निर्धारित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें