फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आपदा से हुए नुकसान का डाटा आज ही पोर्टल पर करें अपलोडः उपायुक्त

Tue, 19 Sep 2023 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त हेमराज बैरवा।(स्रोत: लोक सं
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसून सीजन के दौरान हुए भारी नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर में दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की चार सदस्यीय टीम पहुंची है। सोमवार सुबह टीम ने हमीर भवन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर बाद राष्ट्रीय टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया।
विज्ञापन


टीम में एनडीएमए के अधिकारी अमित टंडन और एसके जेना, यूएनडीपी के पीके दास और यूनीसेफ के महिंद्रा राजाराम शामिल हैं। हमीर भवन में उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एनडीएमए की टीम के समक्ष नुकसान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने कहा कि अधिकांश विभागों ने नुकसान का डाटा पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट) पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से छूटे विभागों के लिए पोर्टल को विशेष रूप से खुलवाया जा रहा है। विभाग मंगलवार तक पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दें। उपायुक्त ने कहा कि एनडीएमए की टीम एक विस्तृत एवं समग्र रिपोर्ट तैयार करने जा रही है, जिसमें आपदा से हुए नुकसान के आकलन के साथ-साथ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण, राहत एवं पुनर्वास, भविष्य में आपदा से बचाव के संभावित उपायों एवं इनकी लागत और आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य सभी पहलुओं का समावेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एनडीएमए की टीम के चारों सदस्यों ने राजस्व विभाग, लोक निर्माण, जलशक्ति, बिजली बोर्ड, ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों से अलग-अलग रिपोर्ट ली। उन्होंने नुकसान की रिपोर्टिंग, राहत एवं पुनर्वास, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण और भविष्य में आपदा से बचाव के संभावित उपायों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें