फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैराथन में उपासना और छवि राम पहले स्थान पर

Sun, 02 Mar 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में मैराथन को हरी झंडी दिखाते एसडीएम शशि पाल शर्मा। स्रोत
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। बालिकाओं के अस्तित्व और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी भोरंज शशिपाल शर्मा ने की। उन्हाेंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से सार्थक परिणाम आ रहे हैं। मैराथन जैसे खेल सहनशीलता को बढ़ाते हैं। मैराथन में लड़कियों के वर्ग में उपासना ने पहला, प्रेमवती ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में छवि राम ने प्रथम, सुनील कुमार ने दूसरा और विनय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को उपमंडल अधिकारी ने स्मृति चिन्ह, मेडल व प्रतिभागी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मैराथन में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि, सांख्यिकी सहायक सुनील कुमार, वृत्त पर्यवेक्षक जमली अभिषेक, पोषण समन्वयक अक्षय महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें