टौणी देवी(हमीरपुर)। बास्केटबाल नर्सरी के नाम से प्रसिद्ध टौणी देवी में अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अगस्त तक जय माता टौणी देवी बास्केटबाल कमेटी की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। वहीं, विजेता टीम को 21 हजार रुपये ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 12 आमंत्रित टीमें ही भाग लेंगी। जय माता टौणी देवी बास्केटबाल कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन विजय कुमार मलकानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संसार चंद सोनी, महासचिव राजेश कुमार बहल, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि सभी टीमों के रहने, खाने और एंट्री निशुल्क है। टूर्नामेंट का शुभारंभ कैप्टन विजय कुमार मलकानिया व संसार चंद सोनी संयुक्त रूप से करेंगे, जबकि समापन समारोह में राज कुमार बहल बतौर मुख्य अतिथि होंगे। संवाद