फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): लावारिस बैल ने घायल किया आयुर्वेदिक अस्पताल का कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत नगरोटा गाजियां के खड्ड बाजार में सोमवार सुबह लावारिस बैल ने आयुर्वेदिक अस्पताल के कर्मचारी को टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिससे व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य सुरेश कुमार और प्रधान जोगिंद्र राणा ने कहा कि जुगल किशोर जगोता निवासी नगरोटा गाजियां खड्ड बाजार से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था उसी दौरान उन्हें पीछे से एक लावारिस बैल ने टक्कर मार दी।

जिससे वह घायल हो गया। परिजन जुगल किशोर को इलाज के लिए भोरंज सिविल अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया।
विज्ञापन

जुगल किशोर आयुर्वेदिक अस्पताल नगरोटा गाजियां में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं और अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लावारिस पशुओं से काफी परेशान हैं। लावारिस पशु जहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो वहीं सड़क पर घूम रहे झुंड सड़क हादसों के कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें