फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गारली में लावारिस पशुओं को मिलेगा आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत गारली में सरह्याली खड्ड किनारे 20 लाख रुपये की लागत से गोशाला बनकर तैयार हो गई है। इस गोशाला में करीब 60 से 70 पशुओं को बांधने की क्षमता है।
विज्ञापन

इससे अब शीघ्र ही सड़क पर घूम रहे संरक्षित पशुओं को गोशाला में सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। पूर्व में पंचायत में गोशाला न होने से संरक्षित पशु कोटलू, नारा और सरला आदि गांवों के खेतों में घुसकर फसलों को तबाह कर देते थे। इससे अधिकांश किसानों ने खेतीबाड़ी करना छोड़ दिया था। किसान लंबे अरसे से पंचायत से समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे थे।
लोगों की मांग और समस्या को ध्यान में रखते बीडीओ कार्यालय बिझड़ी की ओर से गोशाला निर्माण के लिए एक वर्ष पूर्व गारली पंचायत को 20 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। बजट राशि आने पर पंचायत की ओर से प्राथमिकता के तौर गोशाला का निर्माण करवाया गया है। गोशाला में संरक्षित पशुओं को बांधने, चारे के लिए एक हॉल भी बनाया गया है। उधर, इस बारे में इस संदर्भ में गारली पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर और उपप्रधान राजेश धीमान ने कहा कि गोशाला का निर्माण पूरा हो चुका है और अब यहां पर पशुओं को रहने की व्यवस्था भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें