फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस और अस्पताल कर्मियों के साथ बंधा भाईचारे का अटूट बंधन

Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन भोरंज में पुलिस कर्मी को राखी बांधती महिला। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस बार भोरंज में इस रिश्ते का दायरा और भी व्यापक हो गया। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवक मंडल बधानी नोडल क्लब के प्रधान राजन शर्मा के नेतृत्व में क्लब की बहनों ने सिविल अस्पताल भोरंज और पुलिस स्टेशन भोरंज का रुख किया। यहां बहनों ने पुलिस कर्मियों और अस्पताल स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। राजन शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी और अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी 24 घंटे समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं। सोनिया, शानवी और गौरी ने स्नेह के धागे में कर्तव्य और सेवा का भाव पिरोते हुए रक्षा सूत्र बांधे। इससे पुलिस और अस्पताल कर्मियों के चेहरों पर गर्व और अपनत्व की मुस्कान बिखर गई। इस पहल ने साबित कर दिया कि रक्षाबंधन केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं है। बल्कि समाज के उन सभी लोगों के लिए है जो हमारी सुरक्षा और भलाई के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें