फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अघोषित बिजली कट ने मुख्यालय में छुड़ाए लोगों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक बिजली कट होने से गर्मी से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रचंड गर्मी में अघोषित बिजली कटों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को पांच बजे के करीब बत्ती गुल हो गई और साढ़े छह बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई। बिजली सब स्टेशन हमीरपुर में ही तकनीकी खराबी होने के कारण सब स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रही। बिजली बंद होने से बाजार में उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। गर्मी के कारण लोग बेहाल हुए। बार-बार बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अघोषित कटों के कारण कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, दुकानदारों को भी अंधेरे में सामान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों विजय, ज्योति, सविता, संजू, आनंद आदि ने कहा कि बार-बार लग रहे अघोषित कटों के कारण खासी परेशानी होती है। शुक्रवार को भी शाम को बत्ती गुल हो गई। इससे खासी परेशानी हुई। इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरव ने कहा कि सब स्टेशन में तकनीकी दिक्कत के कारण समस्या हुई है। कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अचानक तकनीकी खराबी आने से बिजली कट लगा है। बोर्ड का प्रयास रहता है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें