फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में उमा आजाद को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भंग कर्मचारी आयोग के सचिवालय क्लर्क पोस्ट कोड 962 भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


भंग आयोग कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाला सोहन सिंह गांव धुंधला तहसील बंगाणा जिला ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को विजिलेंस ने इस मामले में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तार किया है। दोनों 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं। सचिवालय क्लर्क भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। पेपर लीक मामले में 13 एफआईआर अब तक दर्ज हो चुकी हैं। सचिवालय भर्ती में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है। एसपी विजिलेंस मंडी राहुलनाथ का कहना है कि अदालत ने आरोपी उमा आजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले में अन्य दो आरोपियों को 13 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें