फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीसरी मंजिल में हो रहे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन


मरीजों के लिए लिफ्ट की भी नहीं है सुविधा

तीसरी मंजिल तक पहुंंचने में मरीजों को परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में अल्ट्रासाउंड की मशीन तीसरी मंजिल पर होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए अल्ट्रासाउंड की मशीन तो उपलब्ध करवा दी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मिलने वाली इस सुविधा को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर इंस्टॉल करके मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मरीजों को तीसरी मंजिल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह अल्ट्रासाउंड मशीन धरातल मंजिल पर स्थापित होनी चाहिए ताकि गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को अपना अल्ट्रासाउंड करवाने में कोई भी परेशानी न हो अन्यथा पेट के रोगों सहित अन्य मरीजों को सीढि़यों से होकर तीसरी मंजिल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर हार्ट की बीमारी से पीड़ित रोगियों तथा महिलाओं को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अल्ट्रासाउंड करवाने आए मरीजों अश्वनी कुमार, अभिषेक, वीना देवी, रमेश चंद, सरिता, सक्षम, कमला देवी आदि ने भी इस समस्या को ठीक करने की मांग की है। क्योंकि वहां पर लिफ्ट की भी सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें खासी दिक्कत होती है। इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें