राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल लोहारली के छात्र उदय ढटवालिया कोच व प्रधानाचार्यों के साथ। स्रोत:
- फोटो : reasi news
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली के छात्र उदय ढटवालिया ने कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया है। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने बताया कि अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर से 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लेकर अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने छात्र को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संवाद