डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर डिडवीं टिक्कर के स्थानीय बाजार में सोमवार को ड्रेन पाइपों से लदे ट्राले का पिछला टायर अचानक फट गया। धमाका इतने जोर का था कि व्यापारी वर्ग और सामान खरीदने पहुंचे लोग दुकानों से बाहर निकल आए। टायर फटने से ट्राला एक तरफ से नीचे बैठ गया है। स्थानीय दुकानदार सुखराम परदेसी ने कहा कि जब ट्राले का टायर फटा तो उसके पास से एक कार गुजर रही थी। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ।