फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक 300 किलोमीटर दूर से पैदल पहुंच गए हमीरपुर

विज्ञापन
पिंजौर से पैदल हमीरपुर पहुंचे सुजानपुर के दो युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के रहने वाले दो युवक पिंजौर से करीब 300 किलोमीटर दूर अपनी कंपनी से पैदल चलकर हमीरपुर पहुंच गए। लक्की और संदीप ने बताया कि वह पिंजौर में एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते हैं। लेकिन, कोरोना के चलते कंपनी में कार्य बंद है। किराये के कमरे में रहते हुए उनके पास पैसे और राशन भी खत्म हो चुका था। वहीं, एचआरटीसी, निजी बसें और टैक्सियां बंद होने के चलते वह पैदल ही अपने घर के लिए चल पड़े थे। रास्ते में जहां भी कोई वर्षाशालिका दिखी, वहीं रात गुजार ली। यही नहीं खाने के लिए भोजन न मिलने के चलते बिस्कुट से पेट भरकर गुजारा किया। गांधी चौक पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने इन युवकों से पूछताछ की और घर पहुंचने से पहले मेडिकल करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें