जाहू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के दो स्वयंसेवी पहली बार राज्य स्तरीय परेड में भाग लेंगे।
राज्य स्तरीय परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए दोनों स्वयंसेवी शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के लिए रवाना हुए। यह प्रशिक्षण 18 जनवरी से गणतंत्र दिवस के समापन समारोह तक चलेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक एवं स्कूल कार्यक्रम अधिकारी राम लाल ने कहा ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में हुए राज्य स्तरीय मैगा कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने पर स्कूल के निशांत नायक व लक्ष्य का चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर, प्रवक्ता रविकांत, स्कूल अधीक्षक वरयाम सिंह, शारीरिक शिक्षक रमेश चंद ने स्वयंसेवियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद