भोटा चौंक हमीरपुर में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद लगा जाम। संवाद
हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर के तहत शनिवार शाम चार बजे के करीब दो वाहनों में टक्कर हो गई। आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, वाहनों में टक्कर लगने से चौक से लेकर बस अड्डा हमीरपुर तक आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोटा चौक पर चार बजे के करीब एक कार भोटा से हमीरपुर की ओर आ रही थी और दूसरी कार हमीरपुर से भोटा की ओर जा रही थी। चौक पर दोनों वाहनों में अचानक टक्कर हो गई। मौके पर ट्रैफिक कर्मी ने दोनों पक्षों से बातचीत की और दोनों के बयान लिए। टक्कर से कोई जानमाल को नुकसान नहीं हुआ। आपसी समझौते के बाद पुलिस थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ।
भोटा चौंक हमीरपुर में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद लगा जाम। संवाद