नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत कोहला कलूर में अवैध खनन पर पुलिस ने दो ट्रैक्टरों के चालान किए। ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक ब्यास नदी में अवैध रूप से खनन कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन पर दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। इनके चालान कोर्ट में पेश किए जाएंगे।