फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डांगक्वाली चौक पर दो प्रवासियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत डांगक्वाली चौक पर बुधवार को दो प्रवासी व्यक्तियों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। आशंका है कि दोनों ने शराब का सेवन किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक प्रवासी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा मौके से भाग गया। घटना बुधवार दोपहर की है जब दोनों ने पहले चौक पर हुड़दंग मचाया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हाथापाई की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस एक व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। मौके से भागे दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने और मारपीट की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें