भोटा (हमीरपुर)। इंस्पायर मानक अवार्ड 2023-24 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला खुथड़ी जिला हमीरपुर से दो छात्राओं आहना कक्षा दसवीं तथा साक्षी ठाकुर कक्षा नवमी का चयन हुआ है। पूरे प्रदेश से इस अवार्ड के लिए 437 छात्रों का चयन हुआ है जो अपने जिला में साइंस मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे। जहां से चुनिंदा मॉडलों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। छात्राओं के चयन पर पाठशाला की मुख्याध्यापक संगीता शर्मा, अध्यापकों तथा एसएमसी सदस्यों ने खुशी जताई तथा दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।