फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कपड़े की सफाई पर उलझीं दो महिला शिक्षक, एक गश खाकर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का मामला, अधिकारियों ने किया हस्तक्षेप
विज्ञापन


मामले में उपनिदेशक ने प्रधानाचार्य से मांगी जानकारी

स्कूल में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में पेश आया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में वीरवार को दो महिला शिक्षक आपस में उलझ गईं। बहसबाजी यहां तक पहुंच गई कि स्कूल में पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। बहसबाजी के दौरान एक महिला शिक्षक तो गश खाकर जमीन पर गिर गईं। शहर में स्थित इस स्कूल में शिक्षिकाओं की बहस की चर्चा दिनभर जारी रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार को सरकारी स्कूल में साफ-सफाई अभियान चलाया हुआ था। सारे स्कूल स्टाफ को इस कार्य के लिए अलग-अलग जिम्मे सौंपे गए थे। इस दौरान ही स्कूल की एक शिक्षिका जो अंदर टेबल पर कपड़ा बिछा रही थीं उसकी एक अन्य शिक्षिका से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कपड़ा बिछा रही मैडम गश खाकर जमीन पर गिर गईं। इस बात की भनक जब अन्य स्टाफ को लगी तो सभी वहां एकत्र हो गए। इस दौरान स्कूल में निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली। बड़े अफसर की पत्नी महिला शिक्षक अपने पैसे से टेबल पर कपड़ा बिछाने के लिए लाई थी। इस कपड़े को साफ रखने पर बात शुरू हुई और उन्होंने केवल इतना कहा था कि यह गंदा नहीं होना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों महिला शिक्षकों में बहसबाजी शुरू हो गई। स्कूल में स्वच्छता अभियान तय था लेकिन शिक्षकों की उलझन अभियान पर भारी पड़ गई है। उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर निरीक्षण विंग के उपनिदेशक नवीन शर्मा ने कहा कि वह भी स्कूल में निरीक्षण पर गए थे। इस दौरान मामले की जानकारी मिली थी। इस विषय पर संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें