फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नाकाबंदी के दौरान टेंपो से दो पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस टीम सुजानपुर ने बगेहड़ा में नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो से दो पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी सुजानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम वीरवार दोपहर को बगेहड़ा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टेंपो को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर टेंपो से देसी शराब मार्का ऊना नंबर-एक की दो पेटियां बरामद हुईं। हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें