डिडवीं टिक्कर में दुर्घटनाग्रस्त कारें।
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। कस्बे में एनएच-103 के मोड़ पर दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग बाल-बाल बच गए। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह भोटा से हमीरपुर की तरफ जा रही कार की जाहू से हमीरपुर आ रही कार से टक्कर हो गई। जाहू से हमीरपुर जा रही कार में जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी और लड़की अदिति के साथ करीब आठ बजे हमीरपुर जा रहे था। उसकी लड़की अदिति की एलाइड की परीक्षा थी। लेकिन, डिडवीं टिक्कर में हादसा हो गया। परीक्षा देने जा रही युवती को भोटा पुलिस चौकी से आए पुलिस कर्मचारियों ने दूसरी प्राइवेट कार में लड़की की मां सहित भिजवा दिया। दूसरी गाड़ी में मनोज राणा अपनी पत्नी और लड़के के साथ जा रहे थे। हादसे में दोनों गाड़ियों की सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।