फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब संयोग : एक ही दिन सेना से रिटायर हुए 2 सगे भाई

विज्ञापन
टपरे गांव के एक साथ सेवानिवृत्त हुए दो भाई परिवार के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड बमसन की टपरे पंचायत के गांव टपरे के 2 सगे भाई एक ही आर्मी रेजिमेंट से एक ही दिन सेवानिवृत्त होकर वीरवार को घर पहुंचेे। यह इत्तफाक रहा कि टपरे गांव निवासी संदीप चौहान और मंजीत चौहान दोनों सगे भाई 3 पंजाब रेजिमेंट में 3 माह के अंतराल में भर्ती हुए थे तथा सेना में देश सेवा करने के बाद एक ही दिन रिटायर्ड हुए। शुक्रवार को उनकी सेवानिवृत्ति समारोह में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने उपस्थित होकर दोनों भाइयों को बधाई दी तथा उनके सुखद व मंगलमयी भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि जिस प्रकार दोनों भाइयों ने देश सेवा की, उसी तरह क्षेत्र के विकास की उन्नति में अहम योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें