फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर में एक घंटे जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन शाम के समय बाजार में लग रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। शहर में 500 मीटर से एक किलोमीटर लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। ट्रैफिक पुलिस हमीरपुर लगातार जाम से निपटने के लिए कार्य कर रही है, लेकिन सभी कार्य असफल साबित हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम नादौन चौक और डंगक्वाली से लेकर उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय तक तकरीबन एक किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। इस जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के साथ इन्हें बाहर निकाला। बाद में जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। तकरीबन दो घंटे बाद इस जाम को खुलवाया गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों प्रदीप, राकेश, सुरेश और जीवन आदि ने कहा कि शहर में हर शाम जाम लगना आम बात हो गई है। ट्रैफिक पुलिस को जाम से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को असुविधा न हो। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार शहर में जाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जाम को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें