फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केबल के तार से उलझा ट्रक, लगा जाम

Mon, 18 May 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल हमीरपुर के तहत नादौन चौक में ट्रक सड़क के ऊपर से गुजर रहे केवल के तारों में उलझ गया। ट्रक के तारों में फंसने से कई अन्य तार भी नीचे झुक गए, जिसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए वाहनों की आवाजाही को सुचारू करवाया। पुलिस कर्मियों ने ट्रक को सावधानीपूर्वक निकलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर केवल तार काफी नीचे लटके हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से तारों को व्यवस्थित करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें