फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अणु मैदान में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
स्वतंत्रतता दिवस की पूवर् संध्या पर राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री की अग
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हमीरपुर खेल परिसर में युवाओं और खिलाड़ियों ने देश की आजादी और एकता-अखंडता के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली व उन्हें नमन किया। इस मौके पर विशेष तौर पर पूर्व में खेलों में हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने भाग लिया। अत्री ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है, वहीं वर्तमान युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों की ओर से दिए गए बलिदान से रूबरू कराना भी जरूरी है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान छेड़ा है, जिसमें भाजपा के करोड़ों सदस्यों अपनी जीवनभर सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी यह अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के नेतृत्व में पूरी गति के साथ चल रहा है। तिरंगा यात्रा में लगभग 300 युवाओं एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें