फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहीद रविंद्र सिंह रवि को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम बेला पंचायत निवासी रविंद्र सिंह रवि के शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पंचायत प्रधान अंजना देवी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने उप डाकघर के निकट बने शहीद रविंदर द्वार के साथ लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद के भाई सुनील कुमार ने कहा कि रविंद्र का जन्म 15 अप्रैल 1978 को जगदंबा देवी व सूबेदार दर्शन सिंह के घर बेला गांव में हुआ था। 1985 में जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद रविंदर 1986 में 12वीं डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हो गए। इस दौरान वर्ष 2000 में उन्होंने बीए की परीक्षा पास की। 3 मई 2001 में उनका विवाह हुआ परंतु विवाह के मात्र 1 वर्ष बाद ही 14 जून 2002 को वह शहीद हो गए। कश्मीर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पुंछ के निकट दुश्मनों से लोहा लेते हुए उन्होंने शहादत पाई। शहीदी दिवस पर स्थानीय लोगों ने पानी की छबील लगाई। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें