फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर रविवार को सुजानपुर के वार्ड नंबर छह में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि जो हिमाचल की तस्वीर और तकदीर वीरभद्र सिंह के समय में बदली गई है शायद उनसे पहले ऐसा कोई नहीं कर पाया होगा। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने समय के विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे और आने वाले समय में भी उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर सुजानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विनय शर्मा, सुषमा शर्मा, सुलोचना सूद, बीना धीमान, सीमा सरोच, मनोज ठाकुर, जैसी राम बिमल, अमृत आजाद, सोनिया, मधु बाला, सुलोचना देवी, सिद्धार्थ वालिया, सुरजीत छोटू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें