फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, यातायात बाधित

Sat, 04 Oct 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा से बंगाणा सड़क के बीच बिजली की तारों पर गिरा आम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत त्रिमूर्ति मंदिर के समीप धनेटा-बंगाणा सड़क पर वीरवार रात को हुई बारिश से आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरने से बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद सड़क को एक तरफा खोल दिया गया। पेड़ गिरने से राज अग्निहोत्री की दुकान के बाहर बरामदे में डली टीन की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ व बिजली के तार को सड़क से हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें