फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की पर गिरा पेड़, मालिक को नुकसान

विज्ञापन
नादौन के समीपवर्ती गांव में आटा चक्की पर पेड़ गिरने से पहुंचा नुकसान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन सीमा के साथ सटे कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र के तहत आते मगरू गांव में आम का बड़ा पेड़ गिर जाने से एक आटा चक्की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसके मालिक का काफी नुकसान हुआ है। चक्की मालिक सतीश कुमार पुत्र राज लाल ने बताया कि रात के समय जोर से पेड़ टूटने की आवाज सुन कर सब लोग जाग गए। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि पेड़ पूरी तरह से आटा चक्की पर गिरा था। इससे आटा चक्की तथा इसमें रखा सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें