फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली गिरने पर टूटा पेड़, हजारों का नुकसान

Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत डिडवीं गांव में मंगलवार देर रात ईमारती पेड़ पर आसमान से बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से पेड़ टूटकर खेतों में जा गिरा। ईमारती लकड़ी के पेड़ (तुनी) पर बिजली गिरने से परिवार को 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पेड़ मालिक महिला मंडल डिडवीं की प्रधान सुमना देवी ने कहा कि वर्षों पूर्व उन्होंने खेतों में पेड़ को लगाया था, लेकिन आसमान से बिजली गिरने के कारण पेड़ पूरी तरह से टूट गया है। गनीमत यह रही की आसपास कोई घर नहीं है अन्यथा अधिक नुकसान हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें