फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ट्रांसफार्मर जला, हमीरपुर शहर में आज बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के 25 हजार उपभोक्ताओं को रविवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। सुजानपुर के पलाही में स्थित जलशक्ति विभाग की योजना का 132 केवीए का ट्रांसफार्मर देर रात जल गया है। इस पेयजल योजना से हमीरपुर शहर के 11 वार्डों में पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


शनिवार को इस ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में शनिवार को पानी लिफ्ट नहीं हो सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार दोपहर तक इस ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर ली जाएगी। यदि ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो पाती है तो रविवार को यहां पर नया ट्रांसफार्मर भी इंस्टाल करने का प्रावधान बिजली बोर्ड की तरफ से किया गया है। शहर के अधिकतर हिस्सों में रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। हमीरपुर अस्पताल, वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर पांच में हथली पेयजल योजना से पानी की सप्लाई होगी। जल शक्ति विभाग के उपमंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि हमीरपुर शहर की पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात को करीब 9:40 बजे जल गया है। इससे हमीरपुर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। सहायक अभियंता ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए जलशक्ति विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग का आग्रह किया है। वहीं, जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल का कहना है कि रविवार को शहर में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकेगी। रविवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत होते ही पानी को लिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यदि जल्द मरम्मत हो जाती है तो सप्लाई को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें