फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सुरक्षा कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर प्रबंधन के आग्रह पर कॉलेज की सुरक्षा में तैनात निजी कंपनी के 54 सुरक्षा गार्ड्स (सुरक्षा कर्मचारियों) के लिए पुलिस लाइन हमीरपुर के सभागार में एक दिन का विशेष प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर राजेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षक सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार व सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कोर्स के दौरान राजेश कुमार ने भी सभी प्रशिक्षुओं को सुरक्षा मानकों और कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति विस्तृत रूप से महत्वपूर्ण जानकारी, सुझाव व दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य संबंधित कंपनी के सभी सुरक्षा कर्मचारियों की कार्य कुशलता व क्षमता को बढ़ाना तथा सुरक्षा मानकों के प्रति विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें