हमीरपुर बाजार में करवाचौथ व्रत पर महिलाएं मेहंदी लगवाती हुईं।स्रोत : संवाद
हमीरपुर। हिंदू जागरण मंच की ओर से हमीरपुर में करवाचौथ पर आयोजित छ: दिवसीय मेहंदी उत्सव कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय दो शिक्षण संस्थान लॉर्ड शिवा इंस्टीट्यूट और जन शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षित बेटियों की ओर से महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। मेहंदी उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी महिलाओं ने हिंदू जागरण मंच से इस प्रकार हर वर्ष मेहंदी उत्सव आयोजित करने का आग्रह किया।
हिंदी जागरण मंच के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा ने सभी महिलाओं को करवाचौथ की हार्दिक बधाई प्रेषित की है। उन्होंने मेहंदी उत्सव के सफल आयोजन के लिए हिंदू जागरण मंच पूरी टीम को दिन-रात एक कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। नगर परिषद, पुलिस विभाग, व्यापार मंडल तथा उन सभी साथियों व संगठनों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया।