नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के जीहण गांव में ट्राला पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। राजस्थान के नेतासर गांव निवासी जय सिंह 37 वर्ष अकेला ही ट्राले से नादौन की ओर रविवार रात को आ रहा था। इस दौरान जीहण गांव के पास ढलान पर ट्राला पलट गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे नादौन अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद