फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुआं चौक पर नहीं किया ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात, लग रहा लंबा जाम

विज्ञापन
बिझड़ी के कुआं चौक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। त्योहारी और शादियों का सीजन होने से बिझड़ी के कुआं चौक में आए लोग खासे परेशान हो रहे हैं। बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालक, राहगीर व दुकानदार भी परेशान हैं। इस समस्या के हल के लिए जिला प्रशासन व पुलिस कुछ नहीं कर रही। इससे लोगों में आक्रोश है। प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया कि कुआं चौक में लगने वाले जाम से निपटने के लिए कोई उचित व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन


जाम का मुख्य कारण यहां खड़ी रहने वाली बसें हैं। चाहे जितना मर्जी लंबा जाम हो, बस चालक बसें चौक पर ही मोड़ते हैं व वहीं खड़ी करते हैं। इससे तीनों तरफ लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग जाती हैं और इस जाम से निकलने के लिए लोगों को परेशानी होती है। वहीं आज तक कुआं चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात नहीं किया गया। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी तथा बस मालिकों के साथ चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें