फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेटा बाजार में जाम से बढ़ी मुश्किलें, व्यापार ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। कोविड-19 के खतरे से बेफिक्र एकाएक सड़कों पर गाड़ियों की सरपट दौड़ शुरू होते ही धनेटा बाजार ट्रैफिक जाम से जूझने लगा है। त्योहारी सीजन के चलते आए दिन सुबह व शाम के समय चारों तरफ से गाड़ियों की आमद बढ़ने से बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने से गाड़ी चालक आपस उलझते नजर आते हैं। वहीं, धनेटा के व्यापारियों का हाल भी खराब होता जा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक जहां पर पहले कोरोना के चलते उनका हर प्रकार का कारोबार बंद पड़ गया था, अब अनलॉक के बाद धनेटा बाजार में लगने वाले जाम सेे व्यापार को फिर से झटका लगा है। बाजार के कारोबारियों और आम लोगों को जाम से हो रही परेशानी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। धनेटा में पुलिस चौकी होने के बावजूद चौकी में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। नादौन थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि स्टाफ कम होने के चलते ये दिक्कत आई है। जिसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों सुभाष गुलेरिया, राजू शर्मा, अनिल कुमार, जयपाल, विनोद, पंकू नंदा सहित धनेटा व्यापार मंडल के प्रधान संजीव राणा ने सरकार से आग्रह किया है कि धनेटा बाजार में स्थायी तौर पर एक पुलिस कर्मी की नियुक्ति की जाए, जिससे जाम की समस्या से निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें