भोटा/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से तीन किलोमीटर दूर डिडवीं पुल के पास शिमला से पालमपुर जा रही निगम की बस खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बस रविवार शाम को खराब हुई, लेकिन सोमवार दोपहर तक भी बस के ठीक न होने से पुल के पास एनएच पर जाम की स्थिति बन गई। इस संदर्भ में एचआरटीसी ट्रैफिक मैनेजर हमीरपुर कुलदीप कुमार का कहना है कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे जांच कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।