फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खेतों में बिजाई करते ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
गांव बड़ोई में बिजाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत झलाण पंचायत के गांव बड़ोई में बुधवार शाम खेतों में बिजाई के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक जीत सिंह पुत्र शक्ति सिंह गांव झलाण गंभीर रूप से घायल हो गया। झलान पंचायत के उपप्रधान अश्वनी वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत घायल को नादौन अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक जीत सिंह ट्रैक्टर से खेतों में बिजाई का काम कर रहा था कि अचानक ट्रैक्टर पलट कर काफी दूर झाड़ियों में जा गिरा। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नादौन पुलिस ने हादसे की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें